बांका, जून 4 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी मेला मैदान स्थित पुलिस अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित हुई। का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई ।एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के नियमों के मुताबिक हर हाल में 60 से 90 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जितने भी पुराने और लंबित केस हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बंद करें। इसके अलावा अपराधियों की धरपकड़ और गश्ती तेज करने के भी निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानेदारों को दिए निर्देश इस मौके पर मुख्य रूप से बौंसी सर्किल इंस्पे...