बांका, मार्च 22 -- बौंसी, निज संवाददाता। एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने मंदार पर्वत का शैक्षणिक व सांस्कृतिक विरासत का परिभ्रमण कर अध्ययन किया। साथ ही साथ स्कूली छात्राओं ने मंदार पापहरणी परिसर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके पहले छात्राओं ने मंदार की तलहट्टी अवस्थित गुप्त कालीन लखदीपा मंदिर का अवलोकन किया तत्पश्चात मंदार पर्वत पर पाये जाने वाले विभिन्न प्रकार के वनस्पतियों का वैज्ञानिक अध्ययन किया। प्राचीन कालीन कई अवशेषों का भी अवलोकन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति विद्यालय की छात्रा आर्या आनंद की देवाश्री गणेशा एकल नृत्य से हुआ। स्वाति प्रिया ने एक मनमोहक एकल गीत की प्रस्तुति दी। छात्रा राधिका ने एकल नृत्य एक राधा एक मीरा गीत की प्रस्तुति दी। मोना एवं सहेली द्वारा समूह नृत्य बड़ा नीक ल...