बांका, जुलाई 11 -- बांका, एक संवाददाता। बिहार विधान परिषद के सदस्य विजय कुमार सिंह को नेशनल कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एनसीएचएफआई), नई दिल्ली का पुनः अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विजय कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि सहकारिता एवं आवास क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव का लाभ देशभर की सहकारी संस्थाओं को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में फेडरेशन नई उपलब्धियां हासिल करेगा और सहकारी आवास आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही बांका के निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह ने भी विजय कुमार सिंह को पुनः अध्यक्ष निर्व...