बांका, जून 2 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते 28 मई को एक 18 वर्षीय और एक 12 वर्षीय लड़कियां लापता हो गई हैं। इस संबंध में एक लड़की की मां ने दोनों लड़कियों के गुम हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उसने कहा है की उनकी 12 वर्षीय पुत्री पड़ोस की 18 वर्षीय लड़की के साथ लापता हो गई है। सारे परिजन खोजबीन कर परेशान हैं। लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...