बांका, मार्च 16 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में ईद की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। तैयारी के मद्देनजर खरीदारी को लेकर मुस्लिम समुदाय की चहल- पहल बाजारों में बढ़ गई है। वे अपने परिवारों के साथ बाजारों में खरीदारी करने में मशगूल दिख रहे हैं। रेडीमेड कपड़ों, जूते- चप्पल, टेलर एवं ड्राई फ्रूट की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग नए-नए वस्त्र खरीद रहे हैं। वही टेलर के पास भी कपड़े सिलवाने वालों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है। बाजार में काफी संख्या में महिलाएं भी खरीदारी करते नजर रही है। महिलाओं की ज्यादातर भीड़ कॉस्मेटिक दुकानों में देखने को मिल रही है। रमजान का पवित्र महीना शुक्रवार या शनिवार को खत्म हो रहा है। चांद के अनुसार 20 या 21 मार्च को ईद मनाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...