बांका, जून 21 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। रविवार को आम आदमी पार्टी बांका जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा संगठन की मजबूती एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। जबकि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंजाब एवं दिल्ली मॉडल की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं पानी संबंधी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जाएगा। मौक़े पर जिलाध्यक्ष इं. नन्दलाल यादव 'सारस्वत' सितेश कुमार, मयंक कुमार साहित कई युवाओ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...