भागलपुर, मार्च 18 -- बांका। एक संवाददाता जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अचानक गायब हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के अनुसार लड़की घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। लड़की के पिता ने थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.