बांका, मई 9 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र के दुबडीडीह गांव में महिला द्वारा पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में शुक्रवार को उसके पति विवेक राय के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर यूडी केस दर्ज कराया है। ज्ञात हो महिला ने गुरूवार को अपने घर में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेजा था।इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत शनिवार को उसके पति द्वारा बाराहाट थाना में यूडी के दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पति द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- विकास नगर में विवाहिता ने लगाई फांसी पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...