बांका, जून 12 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले से सरकारी बसों की सेवा का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत रोजाना अब बांका से सीधी सरकारी बस सेवा लोगों को बेगुसराय के लिए उपलब्ध होगी। बेगुसराय के लिए गुरूवार से बस का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। मालूम हो कि बांका से भागलपुर के साथ ही अन्य जगहों के लिए सरकारी बस सेवा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। यहां के विगत कुछ वर्षो से सरकारी बस की कमी हो गई थी जिसकारण आमजनों को प्राइवेट बस सेवा से महंगा सफर तय करना होता था। अब बांका वासियों को सरकारी बस का सेवा मिलेगा। अब बांका से भागलपुर के साथ ही पूर्णिया, बेगुसराय आदि के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.