बांका, मार्च 31 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित नाबाडीह बालू घाट से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त घाट से अवैध रूप से बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां से बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने खनन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अज्ञात ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के विरुद्ध आनंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.