बांका : अमरपुर में टाउन हॉल एवं स्टेडियम निर्माण की मांग का सौंपा ज्ञापन
बांका, जून 29 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रीता साहा ने राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल को बांका में अमरपुर के विकास से संबंधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि अमरपुर नगर पंचायत के अंतर्गत पड़ने वाले बनहरा समेत अन्य मौजा के अधिकांश जमीन का मोटेशन एवं परिमार्जन नहीं किया जा रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र की जमीन स्थानीय लोगों के पूर्वजों की खतियानी है। उन्होंने मंत्री से जमीन के मोटेशन करने का निर्देश जारी करने की मांग की है। इसके अलावा नगर क्षेत्र में खेल को बढ़ावा देने के लिए स्टेडियम का निर्माण, शहर में बस स्टैंड एवं ऑटो स्टैंड, शहर में एक हजार व्यक्ति की क्षमता वाले टाउन हॉल का निर्माण, शहर के आसपास डिग्री कॉलेज खोलने की भी मांग की। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.