भागलपुर, अप्रैल 6 -- बांका। अमरपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में लोगों की नींद खराब हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन और रात में कई बार बिजली गुल हो जाती है, जिससे घरेलू कामकाज के साथ-साथ पढ़ाई करने वाले छात्रों को भी परेशानी हो रही है। वहीं छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था को जल्द सुधारने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती से स्थिति और भी कठिन हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.