बांका, मार्च 10 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन, अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र सुईया और भैरोगंज में गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में 178, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुईया में 110 तथा भैरोगंज स्वास्थ्य केंद्र में 41 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। इस दौरान चिकित्सकों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाएं भी दी गईं। वहीं उच्च जोखिम गर्भावस्था के तहत चांदन में 07, सुईया में 06 तथा भैरोगंज में क...