भागलपुर, मार्च 9 -- बांका। एक संवाददाता फुल्लीडुमर थाना पुलिस ने अपहरण मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बेलहर थाना क्षेत्र के गरबा गांव में छापेमारी कर आरोपी अमित कुमार को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि अमित कुमार के खिलाफ अपहरण से जुड़े मामले में पहले से नामजद प्राथमिकी दर्ज थी और पुलिस को उसकी तलाश थी। काफी दिनों से वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने रविवार को सूचना मिलने पर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की गई और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...