भागलपुर, जनवरी 9 -- बांका। भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग पर शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र के धनसर मोड़ के समीप हुई, जहां किसी अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। सूचना मिलते ही रजौन पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क किनारे पड़े शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी अन्य जिले या राज्य का मजदूर हो सकता है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है। वहीं सड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.