बांका। कांवरिया की ईलाज के दौरान मौत, पुलिस छानबीन में जुटी
भागलपुर, अगस्त 20 -- बांका। अजगैबीनाथ - देवघर कच्ची कांवरिया पथ पर सुईया थाना क्षेत्र के कौआदह के समीप गुरुवार को यात्रा के दौरान एक कांवरिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रशासन द्वारा तत्काल उसे ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया लाया गया। जहां डॉ बिनोद कुमार एवं डॉ शैलजानंद शुक्ला की टीम ने ईलाज शुरू किया, लेकिन ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अररिया जिले के निवासी अजय चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र गोपाल चौधरी बताया गया है। जानकारी के अनुसार, गोपाल चौधरी कांवर यात्रा के दौरान कौआदह के समीप पहुंचा था, तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। स्थिति गंभीर देख प्रशासन की मदद से उसे तत्काल सीएचसी कटोरिया पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- कांवर में सवार होकर देवघर की ओर बह रही आस्था की गंगा चिकित्सकों ने ईलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.