भागलपुर, फरवरी 12 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है। दोनों पालियों में परीक्षार्थी समय पर केंद्रों पर पहुंचे। प्रशासन द्वारा कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और पर्यवेक्षक तैनात हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...