भागलपुर, फरवरी 7 -- बांका। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। किसी भी केंद्र से नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। जिला प्रशासन ने केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया था कि परीक्षार्थियों को समय पर प्रवेश और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.