बांका: हल-बैल लेकर खेतों में उतरे किसान, अद्रा नक्षत्र में शुरू होगी धान बुआई
भागलपुर, जून 20 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र में मानसून की सक्रियता और मौसम के अनुकूल होने के साथ ही किसान खेती-किसानी के कार्यों में जुट गए हैं। शनिवार को बड़ी संख्या में किसान हल-बैल लेकर खेतों की जुताई करते नजर आए। किसानों का कहना है कि रविवार से अद्रा नक्षत्र प्रारंभ हो रहा है, जिसे धान की खेती के लिए शुभ माना जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अधिकांश किसान खेतों में धान का बीज डालने की तैयारी कर चुके हैं। क्षेत्र में हुई वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे जुताई कार्य में तेजी आई है। यह भी पढ़ें- बांका: ई-किसान भवन में आज खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर बुआई करने से धान की फसल बेहतर होती है और उत्पादन बढ़ने की संभावना रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेती को लेकर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.