भागलपुर, जून 17 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट अमरपुर विधायक ने कहा है कि क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के जर्जर एवं पुराने भवनों का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई स्वास्थ्य केंद्रों के भवन काफी पुराने हो चुके हैं, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे भवनों की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। विधायक ने कहा कि जिन स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र भवन उपलब्ध नहीं हैं, वहां नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- करनैलगंज के विकास को लेकर सीएम से मिले विधायक यह भी पढ़ें- पुलिस को चुनौती देने वालों को नहीं बख्शा जाएगा: मंत्री दिलीप जायसवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...