भागलपुर, अप्रैल 2 -- बांका। जिले के विशंभरचक गांव स्थित सोनमन नाथ महादेव मंदिर से अज्ञात चोरों ने देर रात मंदिर का कलश और घंटा चोरी कर लिया। बुधवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। मंदिर से धार्मिक सामग्री गायब देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह मंदिर गांव की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन पूजा-अर्चना होती है। मंदिर से कलश और घंटा चोरी होना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मामला है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों की पहचान कर सामान बरामद करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.