भागलपुर, जनवरी 4 -- बांका। बांका जिले के सुईया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भदरिया गांव में छापेमारी कर 9 लीटर महुआ शराब बरामद की है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरार तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.