भागलपुर, अप्रैल 17 -- बांका से जितेन्द्र झा की रिपोर्ट जिले के सुईया थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां के बयान पर युवती के अपहरण का मामला थाने में दर्ज कराया गया था। इसके बाद सुईया पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सुईया बाजार के समीप मुख्य सड़क से युवती को बरामद किया। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि न्यायालय में युवती का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा, जिसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की भी जांच कर रही है। युवती के सकुशल मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...