भागलपुर, जनवरी 23 -- बांका। सादपुर मोड़ के समीप शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान मतडीहा गांव निवासी स्वर्गीय जयराम यादव के 25 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष कुमार बाइक से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान सादपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल बांका लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गं...