भागलपुर, मई 30 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट श्रावणी मेला के पूर्व साहबगंज बाजार की स्थिति एक बार फिर नारकीय हो गई है। देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह जर्जर और ध्वस्त हो चुका है। सड़क पर बने गड्ढों एवं जलजमाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान इसी मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, लेकिन सड़क की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...