बांका: श्याम बाजार में मोबाइल दुकान से एक लाख की चोरी, औजार छोड़ भागे चोर
भागलपुर, जून 12 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका एक संवाददाता। श्याम बाजार में बजरंगबली मंदिर के पीछे स्थित एक मोबाइल दुकान में गुरुवार देर रात चोरों ने करीब एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह दुकानदार को मिली। बताया गया कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों के जगने के बाद चोर अपना औजार मौके पर छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरी की घटना से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.