भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। बाराहाट प्रखंड के शिवपुरी स्थित महादेव स्टेडियम के मैदान पर मां दुर्गा क्रिकेट क्लब समिति के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई टीमों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि खेल प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना उद्देश्य है। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के अंत में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.