भागलपुर, मार्च 10 -- बांका। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के पौकरी पंचायत स्थित ऐतिहासिक गौरीपुर पहाड़ की तराई में बन रहे शिवगंगा तालाब के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है और घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह तालाब धार्मिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान पर बनाया जा रहा है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। इसे लेकर ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग से जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं किया गया तो भविष्य में तालाब क्षतिग्रस्त हो सकता है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.