भागलपुर, सितम्बर 4 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट शिक्षक दिवस के अवसर पर अमरपुर प्रखंड के तीन शिक्षकों को भागलपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए इन शिक्षकों का चयन किया गया है। पांच सितंबर को आयोजित होने वाले शिक्षक दिवस समारोह में उन्हें सम्मान प्रदान किया जाएगा। शिक्षकों के सम्मानित होने की खबर से अमरपुर प्रखंड के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। सहकर्मी शिक्षकों, विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों ने चयनित शिक्षकों को बधाई दी है। शिक्षक दिवस देश के महान शिक्षाविद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: शिक्षक दिवस पर धोरैया के तीन शिक्षक होंगे सम्मानित इस दिन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार...