भागलपुर, मार्च 22 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि पंजवारा एवं इसके आस-पास के क्षेत्र में वासंतिक नवरात्र को लेकर देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण की गूंज से हर और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।रविवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरुप कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई।पंजवारा बाजार के संकट मोचन धाम परिसर स्थित एकमात्र चैती दुर्गा मंदिर में पिछले साल की तरह इस वर्ष भी प्रतिमा बैठाकर पूजा किया जा रहा है।यहां पर पंडित वीरेंद्र तिवारी के द्वारा यजमान पिंटू यादव के साथ चौथे दिन का पूजन-अनुष्ठान का कार्य संपन्न कराया गया।शिल्पकार देवी की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे है।भक्ति गीतों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर होने लगा है।देवी मंडप में बजने वाले माता के मनभावन गीतों से वातावरण सुहाना लगने लगा है।वहीं दूसरी और पूजा के...