भागलपुर, जून 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट डुमरामा गांव में बेटी के घर आए एक वृद्ध पिता के साथ कथित रूप से ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...