भागलपुर, फरवरी 7 -- बांका। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को डायट कॉलेज, बांका में कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे समय रहते इसके लक्षणों को पहचान सकें और आवश्यक जांच करा सकें। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंसर जांच शिविर लगाया गया, जिसमें करीब 200 छात्र-छात्राओं की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। उपस्थित चिकित्सकों ने कैंसर के कारण, शुरुआती लक्षण, बचाव के उपाय तथा नियमित जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, नशे से दूरी, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाकर कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में डायट कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.