भागलपुर, जुलाई 27 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट सुईया थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर वन अधिनियम से जुड़े एक मामले में दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के सझुआ गांव निवासी रंजीत सिंह एवं राजीव सिंह, पिता रामचरित्र सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि दोनों के विरुद्ध सुईया थाना में वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों अभियुक्त अपने गांव में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्...