भागलपुर, सितम्बर 25 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से खेतों में धान की फसल लहलहा उठी है। बारिश के बाद खेतों में हरियाली देखकर किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से धान की फसल को काफी लाभ मिला है। जिन खेतों में पानी की कमी के कारण फसल प्रभावित होने की आशंका थी, वहां भी बारिश के बाद फसल की स्थिति बेहतर हुई है। किसान खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। कृषि जानकारों के अनुसार धान की फसल के लिए पर्याप्त नमी काफी महत्वपूर्ण होती है। यह भी पढ़ें- Banka News: मूसलाधार बारिश से धान फसल को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरे खिले हालांकि लगातार अधिक बारिश होने पर जलजमाव से फसल को नुकसान भी हो सकता है। किसानों ने खेतों से अतिरिक्त पानी की ...