बांका: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का डीएम ने किया शुभारंभ, शिशुओं को पिलाई दो बूंद जिंदगी की खुराक
बांका, जून 28 -- बांका, एक संवाददाता। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान-2026 का शुभारंभ रविवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने सदर अस्पताल पहुंचकर किया। इस अवसर पर उन्होंने नवजात एवं छोटे बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान का विधिवत उद्घाटन किया और अभिभावकों से अपने सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की। अभियान के शुभारंभ से पूर्व डीएम ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आकस्मिक (इमरजेंसी) विभाग सहित विभिन्न वार्डों का जायजा लिया तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता, मरीजों के बेहतर इलाज और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.