भागलपुर, जून 9 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट एक संवाददाता। राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत आयोजित परीक्षा में प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के आठ छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार ने बताया कि 11 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा के परिणाम में विद्यालय ने जिले में सर्वाधिक सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...