बांका: रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पुलिस प्रशासन अलर्ट
भागलपुर, मार्च 27 -- बांका। रामनवमी के पावन अवसर पर शनिवार को गांधी चौक से सनातन जागृति मंच के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर आयोजकों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस दौरान भगवान श्रीराम की झांकियां, भजन-कीर्तन और धार्मिक नारों के साथ श्रद्धालु नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा गांधी चौक से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचेगी। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.