भागलपुर, जनवरी 15 -- बौंसी (बांका)। पूर्वी बिहार के प्रतिष्ठित राजकीय आयोजनों में शामिल मंदार महोत्सव का आज भव्य उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह दोपहर बाद आयोजित होगा, जिसके साथ ही पांच दिवसीय मंदार महोत्सव सह राजकीय मेला का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दूर-दराज से श्रद्धालु व पर्यटक बौंसी पहुंच रहे हैं। महोत्सव के पहले दिन शाम और रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.