भागलपुर, मार्च 12 -- बांका। गुरुवार की सुबह जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आकाश में बादल मंडराने के कारण लोगों को गर्मी के मौसम में भी हल्की ठंडक का एहसास हुआ। पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन सुबह के समय बादलों के कारण मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवा चलने से वातावरण में नमी भी महसूस की गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग मौसम के इस बदलाव को राहत भरा मान रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.