भागलपुर, मार्च 29 -- बांका। जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर गांव की बेटी पुष्पांजलि कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त कर बांका जिले का नाम रोशन किया है। पुष्पांजलि ने कुल 493 अंक (98.4 प्रतिशत) हासिल कर राज्य में टॉप रैंक प्राप्त की है। उसकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। पुष्पांजलि सिमुलतला आवासीय विद्यालय की छात्रा है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। पुष्पांजलि ने बताया कि वह आगे चलकर आईएएस बनकर सिविल सेवा में जाना चाहती है और देश-समाज के लिए काम करना उसका सपना है। पुष्पांजलि के पिता लालमोहन शर्मा बांका जिले के रजौन प्रखंड में एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रही है। स्कूल क...