भागलपुर, मार्च 28 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के महोता गांव में आयोजित होने वाले त्रैरात्र अखंड संकीर्तन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। धार्मिक आयोजन की शुरुआत शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर गांव के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर परिसर तक पहुंचेंगी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले अखंड संकीर्तन में क्षेत्र के कई कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के लोगों द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.