भागलपुर, अप्रैल 24 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट जिले के लाखा गांव में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर पति मोहन कुमार और ससुर उमेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने बताया कि कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। अंततः परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली। थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है और लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...