भागलपुर, मार्च 8 -- बांका। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम के तहत महिलाओं के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वावलंबन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगी। आयोजकों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...