भागलपुर, मार्च 1 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मथुरा गांव से 27 फरवरी को फार्म भरने पीबीएस कॉलेज बांका गई 23 वर्षीय विवाहित छात्रा वहीं से लापता हो गई। इस संबंध में छात्रा के पिता ने बेलहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर कहा है की उनकी पुत्री 27 फरवरी को सुबह नौ बजे फार्म भरने की बात कहकर पीबीएस कॉलेज बांका गई। वहां पहुंचकर वह 12 बजे दिन में फोन पर कॉलेज पहुंचने की जानकारी भी दी। इसके बाद अपराह्न तीन बजे फोन लगाने पर उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो पूरा परिवार खोज बिन में लग गए। सगे संबंधी आदि के यहां खोज बिन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। छात्रा के पिता ने पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.