भागलपुर, जून 13 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के पड़ावचक गांव निवासी एक मजदूर युवक को शुक्रवार की देर शाम कुछ बदमाशों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जानकारी के अनुसार युवक मजदूरी का काम समाप्त कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खजूरी गांव के समीप कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और किसी बात को लेकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में युवक को शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- बांका: मजदूरी कर लौट रहे युवक से मारपीट, अस्पताल में भर्ती पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है तथा आरोपितों की पहचान करने का प्रयास किया जा...