भागलपुर, मार्च 8 -- बौंसी। निज संवाददाता बौंसी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में रविवार को एक पोखर में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पोखर में मछली मारने को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी धीरे-धीरे बढ़ गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही बौंसी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...