भागलपुर, फरवरी 28 -- बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र के पिंड़रा गांव में विनोद यादव के द्वारा नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया। शोभायात्रा के साथ ही चौबीस घंटे अखंड रामधून संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम को लेकर पिंड़रा सहित आसपास के गांवों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न होगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...