भागलपुर, अप्रैल 18 -- बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट जिले के प्रसिद्ध मंदार क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा साउंड एंड लाइट शो अब तक अधूरा पड़ा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण कार्य लंबे समय से ठप है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों में निराशा है। जानकारी के अनुसार जनवरी माह में लेजर शो शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ने की संभावना थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि परियोजना में देरी से सरकारी धन की बर्बादी हो रही है और क्षेत्र का विकास प्रभावित हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...