बांका: भू विवाद मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित
भागलपुर, मई 16 -- बांका से संतोष की रिपोर्ट भू विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी एवं थाना पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन विवाद से संबंधित कई मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बातें सुनकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा कई मामलों के निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुछ मामलों में दोनों पक्षों को आपसी समझौते के माध्यम से विवाद सुलझाने की सलाह दी गई। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- सभी अंचल में लगेगा जनता दरबार अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवाद को लेकर कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.