बांका: भू विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन
भागलपुर, अप्रैल 11 -- बांका से संतोष झा की रिपोर्ट जिले में भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त उपस्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। दर्जनों मामलों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया, जबकि कुछ जटिल मामलों में संबंधित कागजात प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा, ताकि आपसी तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे छोटे-छोटे विवादों को बढ़ाने के बजाय प्रशासन के समक्ष रखें। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं, जिससे यह पहल ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.